फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दो हिस्सों में बंटी कार, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 07 Sep 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को खरखौदा-सोनीपत मार्ग पर झरोठ गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को खरखौदा के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें फर्स्ट एड देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झरोठ निवासी चौबीस वर्षीय रविन्द्र उर्फ रिंकू पुत्र कृष्ण कार से अपने सगे भाई 19 वर्षीय रोहित के साथ खरखौदा से झरोठ गांव की ओर जा रहे थे। जब वे गांव के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस जबरदस्त टक्कर में कार के दो टुकडे़ हो गए और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को खरखौदा के सामान्य अस्पताल में पहुंचा गया। जहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने 19 वर्षीय रोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कार की सर्विस करा लौट रहे थे दोनों
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव झरोठ निवासी रविन्द्र और उसका छोटा भाई रोहित खरखौदा सेे अपनी कार की सर्विस कराकर अपने गांव लौट रहे थे कि जब वे ड्रेन नंबर आठ और झरोठ गांव के बीच पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दो हिस्से हो गए। ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें