टीडीआई एस्पानिया सोसाइटी में रेजिडेंट्स की समस्याएं सुनते डीटीपी देशराज। संवाद
- फोटो : Sonipat
टीडीआई एस्पानिया सोसाइटी के रेजिडेंट्स ने पिछले माह हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में गंभीर आरोप लगाए गए थे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आदेश पर मंगलवार को जिला नगर योजनाकार देशराज रेजिडेंट्स के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनी। इस पर डीटीपी ने कहा कि अगर बिल्डर ने एक सप्ताह में काम किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
टीडीआई इस्पानिया रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एमसी सिंह, महासचिव जयदीप गहलावत, उत्तम कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने टीडीआई एस्पानिया में वर्ष 2011 में फ्लैट लिए था, लेकिन अब तक उनके फ्लैट की रजिस्ट्री तक नहीं हुई है। वह आज भी बिजली, पानी, लिफ्ट, सुरक्षा व अन्य परेशानी का जूझ रहे हैं। बिल्डर की ओर से उनकी समस्याओं को अनदेखा कर रहा है। सोसाइटी में सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है। पानी निकासी के लिए एसटीपी व जल शोधन के लिए डब्ल्यूटीपी की व्यवस्था नहीं की गई है। लिफ्ट में जरनेटर की लाइट का कनेक्शन नही किया गया है। जिस वजह से बिजली कट होने पर रेजिडेंट्स लिफ्ट में फंस जाते हैं। रेजिडेंट्स ने बैंक से लोन ले रखा है। रजिस्ट्री न होने की वजह बैंक ने 2 फीसदी ब्याज दर को बढ़ा दिया है। बैंक व बिल्डर की मिलीभगत से खामियाजा रेजिडेंट्स को भुगतना पड़ रहा है। इस पर डीटीपी ने टीडीआई प्रबंधन के वरिष्ठ अध्यक्ष एसएल खुराना, प्रोजेक्ट मैनेजर कार्तिकेय को भी बुलाया। टीडीआई की तरफ से समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।