खरखौदा। छठी जिला सोनीपत पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन 17 अप्रैल को प्रताप स्कूल में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सभी आयु व भार वर्ग में महिला और पुरुष वर्ग के लिए करवाई जाएगी। सभी खिलाड़ियों का वजन सुबह 8 बजे लिया जाएगा। 10 बजे प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। चयनित खिलाड़ी 21 से 24 अप्रैल को गोहाना में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला सोनीपत पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सचिव जगमेंद्र पांचाल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ आयु प्रमाणपत्र साथ लाएं। संवाद