फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय स्कूली प्रतियोगिता : कबड्डी में कथूरा की टीम का दबदबा

Wed, 28 Aug 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिलास्तरीय स्कूली प्रतियोगिता का मंगलवार को विभिन्न जगहों पर आगाज किया गया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी स्पर्धाओं में जीत के लिए जोर लगाया। प्रतियोगिता 30 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। लड़कियों की कबड्डी स्पर्धा में कथूरा खंड की टीम का दबदबा रहा। कथूरा की टीम ने अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में प्रथम स्थान जीता।
विज्ञापन

शहर के पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय में फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल व टेनिस, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग के मुकाबले कराए गए। इससे पहले सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) रामबीर सरोहा ने मंगलवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। फुटबॉल स्पर्धा में मंगलवार को अंडर-14 आयु वर्ग के आठ व अंडर-17 आयु वर्ग के दो मुकाबले कराए गए। वहीं गांव भदाना स्थित महारानी लक्ष्मी बाई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुश्ती के अंडर-17 व 19 के मुकाबले समाप्त कराए गए। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता 1 से 23 सितंबर तक विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई कबड्डी स्पर्धा में कथूरा खंड की लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। पहलवान संजीत ने बताया कि कुश्ती के अंडर-17 आयु वर्ग में गांव जुआं के पहलवान सुमित ने 55 किलो, ग्रीको रोमन में हिमांशु ने 60 किलो, सावन ने 71 किलो में प्रथम स्थान जीता। वहीं अंडर-19 आयु वर्ग में प्रियांशु ने 57 किलो व ग्रीको रोमन में हिमांशु ने 110 किलो में जीत हासिल की।
यह रहे परिणाम :
फुटबॉल : लडकों के अंडर-14 में अगले दौर में पहुंचने वाली टीमें- हिंदू विद्यापीठ, लिटिल एंजल्स विद्यालय, गेटवे इंटरनेशनल विद्यालय, आरडीपीएस, ज्ञान गंगा गलोबल स्कूल, रौनक पब्लिक स्कूल, जानकीदास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
विज्ञापन

अंडर 17- गेटवे इंटरनेशनल विद्यालय, ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल।
कुश्ती - अंडर-17 : लक्षित (45, एमएलएनसी पब्लिक स्कूल, गांव भदाना), दिलावर सिंह (48, ,प्रताप सिंह मेमोरियल विद्यालय, खरखौदा), तेजस (51, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बाली ब्राह्मण), जितेंद्र भारद्वाज (60, बीवीपी, गांव कासंडी), अभि, (65, राजकीय उच्च विद्यालय, कुंडली), सावन (71 किलो, एसपीडीएम, सरगथल)।
अंडर-19- प्रियांशु (57, एसबीएस विद्यालय, सरगथल), साहिल (61, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुगथला), शिवम (70, हर्ष पब्लिक स्कूल, गन्नौर), यश (74, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अटेरना), अनुजा आंतिल (79, शिक्षा सदन विद्यालय, राठधना), अंकुश (125 किलो, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कथूरा)।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें