फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा दिवस पर जीवीएम कन्या महाविद्यालय में होगा जिलास्तरीय कार्यक्रम

Thu, 30 Oct 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा दिवस पर एक नवंबर को जीवीएम कन्या महाविद्यालय में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त सुशील सारवान ने वीरवार को तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और विद्यालयों के विद्यार्थी हरियाणवी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति देंगे। विद्यार्थियों की ओर से समूह नृत्य, एकल नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम में सभी धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं तथा राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने जिला वासियों का आह्वान किया कि 1 नवंबर हर हरियाणावासी के लिए गौरवशाली दिन है। इस दिन पंजाब से अलग होकर हमारा स्वतंत्र राज्य बना था। इस दिन को भव्य रूप से मनाने के लिए सभी जिलास्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें