फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज से खेली जाएगी जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता

Sat, 11 Jan 2025 05:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जैन बाग कॉलोनी स्थित एसएम हिंदू फुटबॉल अकादमी के मैदान में शनिवार से जिलास्तरीय अंडर-20 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज होगा। यह प्रतियोगिता 11-12 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों की टीमें अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कुलदीप सोलंकी ने बताया कि यह प्रतियोगिता संघ की तरफ से आयोजित कराई जाएगी। इसमें केवल जिले के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जिला फुटबॉल संघ के महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में वर्ष 2006 से 2009 के बीच जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में केवल वह खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका आधार कार्ड जिले से संबंधित हो। जिला प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय अंडर-20 फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में केवल वहीं खिलाड़ी या टीमें भाग ले सकती हैं, जिन्होंने वर्ष 2025 में जिला फुटबॉल संघ में पंजीकरण करवाया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को अपने फोटो, आधार कार्ड की वास्तविक व फोटोकॉपी साथ लानी होगी। प्रतियोगिता के लिए सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, मोहित दहिया व आशीष त्यागी को समन्यवक बनाया गया है।

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें