फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

Sun, 07 Jun 2026 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जिला कारागार में बंदी से बात करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह व मुख्य न
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित जिला कारागार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रचेता सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से एक-एक कर व्यक्तिगत रूप से बात की गई तथा उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं कल्याण से संबंधित विषयों पर जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बंदियों से उनके आवास, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही विधिक सहायता एवं सुविधाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
प्रचेता सिंह, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पात्र बंदी को विधिक सहायता उपलब्ध हो। उन्होंने बंदियों से उनके न्यायालयीन मामलों की प्रगति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल परिसर, बैरकों, रसोईघर, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें