फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गेहूं की खरीद नहीं होने पर जताई नाराजगी

Thu, 09 Apr 2026 08:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। भाकियू (टिकैत) के कार्यकारी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने वीरवार देर शाम अनाज मंडी पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात की। गेहूं की खरीद नहीं होने पर किसान नेता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी गेहूं में नमी बताकर उसे नहीं खरीद रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। वहीं, मंडी में ज्यादा अनाज पहुंचने से भरने लगी है। किसान को गेहूं भीगने का भी डर सता रहा है। मंडी में गेहूं पड़े होने से मंडी में जाम की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

वीरेंद्र पहल ने कहा कि अगर जल्द खरीद नही हुई तो वह किसानों के साथ मंडी के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें