फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साहित्यकार डॉ. कमलेश मलिक के काव्य संग्रह पर की चर्चा

Sun, 23 Feb 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में काव्य-संग्रह पर परिचर्चा के दौरान हिंदू संस्था क - फोटो : ramban
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद सोनीपत इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें साहित्यकार डॉ. कमलेश मलिक का अभिनंदन किया गया। साथ ही उनके काव्य-संग्रह हस्ताक्षर तुम्हारे हैं पर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक पूर्णमल गौड़ ने की।
विज्ञापन

साहित्यकार डॉ. कमलेश मलिक ने बताया कि उन्होंने साहित्य की सेवा और नारी लेखन को प्रोत्साहित करने को अपने जीवन का लक्ष्य ही बना रखा है। वह अदबी संगम, महिला काव्य मंच जैसी साहित्यिक संस्थाओं के जरिये इसे लगातार प्रोत्साहित कर रही हैं। मुख्यातिथि हिंदू संस्था के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने बताया कि पूर्व प्राचार्य डाॅ. कमलेश मलिक का पहला कहानी संग्रह चक्रव्यूह 1998 में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद से वह लगातार हरियाणवी व हिंदी साहित्य पर पुस्तक लिख रही हैं। डॉ. कमलेश मलिक का मानना है कि नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सर्वप्रथम परिवार के स्तर पर ही प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। वह अपनी रचना के जरिये भी इस पर ही बल देती हैं। साहित्य के जरिये भी समाज में बेहतर बदलाव लाया जा सकता है और इसके लिए वह लगातार संघर्ष कर रही हैं।
आनंद कला मंच के अध्यक्ष आनंद प्रकाश और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गर्ग बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षाविद् डॉ. अशोक बत्रा, डॉ. अनीता गोयल व डॉ. ज्योति राज ने पुस्तक की समीक्षा की। इस दौरान मीमांसा मलिक, पूर्व प्राचार्य डॉ. रचना गुप्ता, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के उपाध्यक्ष अधिवक्ता रामधन शर्मा, सोनीपत इकाई के संरक्षक डॉ. जगदीश बत्रा, अध्यक्ष डॉ. गीतांजलि ग्रोवर व महासचिव अरुण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें