फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओआरओपी में विसंगतियां, पूर्व सैनिक भूख हड़ताल पर

Mon, 03 Jul 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वन रैंक-वन पेंशन (ओआरओपी) की विसंगतियों को दूर कराने के लिए संघर्ष कर रहे पूर्व सैनिकों ने रविवार को लघु सचिवालय में धरना दिया। इस दौरान 8 पूर्व सैनिकों सूबेदार जोगेंद्र, कैप्टन कीर्तन सिंह मलिक, सीपीओ सुभाष चंद्र, हवलदार रणबीर सिंह, सूबेदार सत्यपाल सिंह, कैप्टन हेमराज सिंह, हवलदार श्रीपाल, नायक रामनिवास ने सुबह 10 से शाम 4 बजे तक भूख हड़ताल रखी।
विज्ञापन

धरने के अध्यक्ष सतपाल काजला ने बताया कि वन रैंक-वन पेंशन में विसंगतियों को दूर करवाने की मांगों को लेकर पूर्व सैनिक संगठन 20 फरवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के साथ-साथ रक्षामंत्री को भी ज्ञापन पहुंचाए जा चुके हैं। जिसके माध्यम से मांग की गई है कि उच्च न्यायालय के तीन सेवानिवृत्त न्यायाधीश का पैनल बनाकर तीन माह में रिपोर्ट तैयार की जाए। सरकार को उनकी मांगे जल्द पूरी करनी चाहिए।
रणसिंह राणा ने बताया कि वन रैंक-वन पेंशन में कई विसंगतियां हैं। जिसके कारण योजना अपना संपूर्ण उद्देश्य पूरा नहीं कर पा रही है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नही होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान धर्मवीर अहलावत, संदीप सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें