सोनीपत। शहर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर दिव्यांग प्रीमियर लीग सीजन-3 आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 27 से 30 जून तक मामचंद क्रिकेट मैदान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के सहयोग से डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की तरफ से आयोजित कराई जाएगी।
एआईसीएपीसी के उत्तर क्षेत्र के सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से 100 खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ियों का चयन जनवरी में दिल्ली स्थित अरुण जेटली क्रिकेट मैदान में हुई ट्रायल के माध्यम से किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा हरिकेंस, बैंगलुरू वाॅरियर्स, दिल्ली डायनामोज व काेलकता टाइगर्स पांच टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में सभी मुकाबले दिन-रात को खेले जाएंगे।