फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय में जगह-जगह फैली गंदगी, हर एक फ्लोर पर फैला है कूड़ा

विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर की पुरानी बिल्डिंग के पास फैली हुई गंदगी - फोटो : bureau
विज्ञापन
औरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत। कमोवेश यही हालत जिला प्रशासन की दिखाई दे रही है। भाजपा के केंद्र और प्रदेश में सत्ता में आने के बाद स्वच्छ भारत अभियान के लिए जिलों के अधिकारी दो अक्टूबर और एक नवंबर को जमकर पसीना बहाते दिखाई देते हैं और शहर में जगह-जगह झाडू़ उठाए सफाई के लिए प्रतिबद्धता दिखाते हैं। हालांकि यह प्रतिबद्धता अपने ही घर में आकर लापरवाही बन जाती है। इसका स्पष्ट उदाहरण लघु सचिवालय की पूरी इमारत में देखा जा सकता है। जिसमें आठ-आठ घंटे अधिकारी काम तो करते हैं, लेकिन सफाई का ध्यान ही नहीं रखते।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं। यहां पर रोजाना जिले के लोगों का आना-जाना रहता है। इन कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं। इन कार्यालयों में गंदगी पसरी हुई है, लेकिन इसको साफ करने वाला कोई नहीं है। इससे यहां पर आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां काम करने वाले अधिकारी गंदगी को लेकर प्रतिबद्ध नहीं हैं। सरकार की ओर से चलाए जाने वाले स्वच्छ भारत अभियान के तहत आदेश के बाद झाडू़ उठाकर गंदगी को साफ करने में माहिर है, लेकिन बाद में कार्यालयों के अंदर फैली गंदगी की सफाई करने के लिए आगे कोई नहीं आता।

कमरों और लिफ्ट में लटक रहे जाले
लघु सचिवालय में सफाई के लिए बाकायदा कर्मचारियों को नियुक्त कर रखा गया है, लेकिन इसके बावजूद यहां के कमरों में जाले लगे देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं परिसर में लगी लिफ्ट में भी जाले लगे हैं। इसका उपयोग आम आदमी से लेकर अधिकारी तक करते हैं, लेकिन इन जालों और परिसर में फैली गंदगी की सफाई करने के लिए आगे कोई नहीं आ रहा।
विज्ञापन


डीसी और निगम आयुक्त की कवायद का असर भी नहीं
करीब तीन माह पहले शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीसी केएम पांडुरंग साइकिल अभियान की शुरुआत कर चुके हैं, लेकिन लघु सचिवालय में आज भी कमरों में जाले और परिसर में गंदगी तक फैली हुई है। वहीं दूसरी ओर डीसी के साइकिल अभियान के बाद नगर निगम के आयुक्त अश्विनी मैंगी रात में शहर की सफाई करा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की सख्ती का असर लघु सचिवालय में दिखाई नहीं दे रहा है। यही वजह है कि परिसर के चारों ओर गंदगी फैली है।

बंदोबस्त के बावजूद फैली गंदगी
शहर को साफ सुथरा बनाने की मुहिम के तहत जेसीबी, डोजर, 22 गाड़ियों का काफिला और 60 सफाई कर्मचारियों के पूर्ण बंदोबस्त के साथ शनिवार रात को 5 विशेष टीमों ने सफाई की। अश्विनी मेंगी, आयुक्त, नगर निगम ने स्वयं अपनी अगुवाई में रात को शहर में मुख्य सड़कों पर पड़े मलबे और कबाड़ को उठाने के कार्य को संपन्न करने में अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम के तहत महाराणा चौक से देवी लाल चौक तक, अग्रसेन चौक से बस अड्डा, आईटीआई चौक, ओल्ड डीसी रोड से मामा-भांजा चौक तक, आईटीआई चौक से एटलस रोड़ सुभाष चौक तथा देवीलाल चौक तक तथा पुलिस लाइन से गीता भवन चौक तक जो भी मुख्य मार्गों पर मलबा ईंट रोड़े और कबाड़ पड़ा हुआ है उन्हें उठाया।

पूरे शहर की सफाई के लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी कहीं गंदगी के ढेर किसी कर्मचारी लापरवाही के कारण रहते हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-केएम पांडुरंग, जिला उपायुक्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें