खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह मेमोरियल महिला विश्वविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करत
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में अब डिजिटल लाइब्रेरी छात्राओं का ज्ञान बढ़ाएगी। 90 लाख रुपये से बनी लाइब्रेरी का उद्घाटन मंगलवार को शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने की। इस मौके पर भजन क्लबिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ढांडा ने कहा कि आज के समय में तकनीक से जुड़ी शिक्षा बेहद जरूरी है। डिजिटल लाइब्रेरी छात्राओं को वैश्विक ज्ञान से जोड़ेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।कार्यक्रम में अनिल सांगवान, एलपीएस बोसार्ड के चेयरमैन राजेश जैन, भाजपा गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, चेयरमैन रजनी विरमानी, इंद्रजीत विरमानी, एसएसबी सदस्य विकास दहिया, जय सिंह दहिया और कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव मौजूद रहे।