फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही सरकार : केके

Sat, 09 Sep 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36- लघु सचिवालय में सफाई कर्मचारियों को संबो​धित करते राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन
विज्ञापन
सोनीपत। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजीनियर कृष्ण कुमार ने कहा कि आयोग की ओर से सफाई कर्मचारियों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में कई योजनाएं बनाई हैं। जिनका लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है। चेयरमैन कृष्ण कुमार शुक्रवार को लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन

आयोग के चेयरमैन ने कहा कि सीवर में काम के दौरान होने वाली मृत्यु के मामलों को देखते हुए आयोग ने सेंसर आधारित प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। जिनके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इससे कर्मियों की सुरक्षा बढ़ी हैं और हादसों पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है, जहां सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सीवरलाइनों में सेंसर लगाए गए हैं। सेंसर द्वारा फोन पर सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि सीवर कब ओवरफ्लो होने वाला है और सफाई के दौरान कोई खतरा तो नहीं है।
उन्होंने कहा कि आयोग ने वेबसाइट बनाने के साथ सफाई कर्मचारियों की शिकायत और सुझाव के लिए एप भी तैयार किया है। इस पर शिकायत करने पर तुरंत एक्शन होगा। चेयरमैन ने कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों का समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया गया। इससे एक ओर ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी के कल्याण के लिए सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया है, जो उनके हितों के लिए कार्य कर रहा है। इस मौके पर एसडीएम सोनीपत अमित कुमार, डीआरओ हरिओम अत्री, नगर निगम डीएमसी हरदीप सिंह, तरुण देवीदास सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो 36- लघु सचिवालय में सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें