फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर से हीरे व सोने के जेवर चोरी, काम करने वाली पर आरोप

Sun, 30 Jun 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित अधिवक्ता के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने सोने व हीरे के आभूषण चोरी कर लिए। अधिवक्ता ने घर में काम करने वाली महिला पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संदीप दलाल ने बताया कि वह सेक्टर-14 में रहते हैं और सोनीपत न्यायालय में वकालत करते हैं। आरोपी महिला उनके घर में करीब एक साल से झाड़ू-पोछा व सफाई करने का काम करती है। अप्रैल माह में उनके साले की मौत हो गई थी। वह सभी अंतिम संस्कार में चले गए थे। उनकी पत्नी ने सभी जेवरात अलमारी के लॉकर में रखे थे। ससुराल से आने के बाद भी उन्होंने जेवर को नहीं देखा। अब जब अलमारी में लॉकर खोलकर देखा तो पत्नी की सोने की चार अंगूठी, एक हीरे की अंगूठी, हीरे के एक जोड़ी कानों के टॉप्स, सोने का एक माता का लाॅकेट चोरी मिला। काफी तलाश व पूछताछ करने के बाद ही जेवरात का पता नहीं चला। काम करने वाली के बदले हाव-भाव से उस पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें