फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टास्क में उलझाकर महिला के साथ की 2.5 लाख रुपये की ठगी

Sun, 30 Jun 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव मुंडलाना की महिला के पास व्हाटसएप पर टेलीग्राम का लिंक भेजकर साइबर ठगों ने 2.5 लाख रुपये की ठगी कर ली है। महिला को टास्क कराने के बदले अधिक पैसे देने के झांसे में लेकर ठगी की गई। महिला को वापस पैसे देने के लिए एक लाख एक हजार रुपये की और मांग की गई थी, लेकिन महिला ने पैसे ट्रांसफर नहीं किए और पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं साइबर पुलिस ने 7520 रुपये होल्ड कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मुंडलाना निवासी पूजा बैनिवाल ने बताया कि उनके पास 25 अप्रैल को अज्ञात नंबर से एक व्हाटसएप मैसेज आया था। जिसमें पीड़िता को ऑनलाइन पैसे कमाने की बात कहकर टेलीग्राम का लिंक भेजा गया और टास्क पूरा करने पर लाभ देने की बात कही गई। महिला ने लिंक पर क्लिक कर 26 व 27 अप्रैल को 2 लाख 49 हजार 870 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। टास्क पूरा करने के बाद महिला को लाभ सहित रुपये वापस लेने के लिए टैक्स भरने की शर्त बताई गई।
जब पीड़ित महिला ने टैक्स का भुगतान कर दिया तो टैक्स भुगतान में गलती करने का बहाना बनाया गया और दोबारा से टैक्स भुगतान करने को कहा। आश्वासन दिया कि उनके रुपये लाभ सहित मिल जाएंगे। साथ ही साइबर ठगों ने पूजा नाम के खाते में लाभ की राशि व महिला की भुगतान की गई राशि का मैसेज भेजा। महिला ने दूसरी बार भी टैक्स अदा कर दिया। ठगों ने फिर से टैक्स भुगतान करने में गलती करने की बात कही। साथ ही क्रेडिट स्कोर कम होने का कारण बताकर खाते से रुपये नहीं निकलने और क्रेडिट स्कोर बढ़ाने को कहा। इतना ही नहीं ठगों ने एक लाख एक हजार रुपये की और मांग की। जब महिला ने ठगों की तरफ से भेजे गए बैंक खाते की जांच बैंक में जाकर करवाई तो वह बैंक खाता रद्द मिला। महिला ने ठगी की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने 7520 रुपये साइबर ठगों के बैंक खाते में होल्ड कर दिए हैं।
विज्ञापन




महिला ने पहली बार 24935 रुपये, दूसरी बार 17500 रुपये, तीसरी बार 62435 रुपये चौथी बार 25 हजार रुपये, पांचवी बार 1.15 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं।


वर्जन
महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही साइबर ठग की पहचान कर ली जाएगी।-इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें