फोटो : सोनीपत के हिंदू कॉलेज से स्वच्छता जागरूकता रैली को रवाना करती प्राचार्य सीमा गर्ग। स्रोत
सोनीपत। हिंदू कॉलेज में एनएसएस शिविर की शुरुआत स्वयंसेवकों के बीच खेल स्पर्धा से हुई। इसके बाद सतत भारत विषय पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में धार्वी ने पहला, आदि ने दूसरा व समीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राचार्य डॉ. सीमा गर्ग, डॉ. अनीता फोर एवं डॉ. बलजीत कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। निर्णायक की भूमिका डॉ. प्रीति गर्ग, डॉ. ज्योति शर्मा व डॉ. अरजेश चौहान ने निभाई।