फोटो 21. सोनीपत के गढ़ शहजानपुर के पास धर्मशाला को सील करते क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व
सोनीपत। नगर निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी ने गांव गढ़ शहजानपुर में धर्मशाला को सील किया है। रणजीत धर्मशाला पर 10.50 लाख रुपये गृहकर बकाया है। इसके बाद टीम गढ़ शहजानपुर में ही एक फैक्टरी व मुरथल स्थित तिरंगा ढाबे पर भी पहुंची। जहां संचालकों ने बकाया गृहकर जमा कराने के लिए दो दिन का समय मांगा।
नगर निगम ने चालू वित्त वर्ष में 30 करोड़ रुपये गृहकर वसूल करने का लक्ष्य रखा है। इसमें से अब तक 12 करोड़ रुपये जमा हो पाया है। नगर निगम की सीमा में गृहकर से संबंधित विवरण जैसे नाम, एरिया, वर्ग इत्यादि में कोई त्रुटि है तो ऑनलाइन पोर्टल https://ulbhryndc.org या नगर निगम कार्यालय में स्थित नगर सुविधा केंद्र (सीएफसी) में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि सरकार की ओर से संपत्तिकर दाता नगर निगम एरिया में अपनी प्रॉपर्टी का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर स्व-प्रमाणित करने से चालू वित्त वर्ष के गृहकर में 15 फीसदी छूट दी जा रही है। इसके अलावा मार्च 2023 तक के बकाया गृहकर के ब्याज पर 100 फीसदी छूट 31 दिसंबर तक दी जा रही है। 1 जनवरी से 18 फीसदी ब्याज सहित गृहकर वसूल किया जाएगा।
फोटो 21. सोनीपत के गढ़ शहजानपुर के पास धर्मशाला को सील करते क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व