फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मोबाइल चुराने के शक में युवक की हत्या कर नहर में फेंका था शव

Sun, 24 Dec 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :28: सोनीपत में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ के साथ। स्रोत प
विज्ञापन
सोनीपत। गांव करेवड़ी से एक माह पहले लापता हुए युवक की उसके परिचित युवक व साथियों ने पीटकर हत्या की थी। हत्या के बाद युवक का शव व उसकी बाइक को नहर में फेंक दिया था। मामले की जांच कर रहे मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ ने ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाते हुए उसके गांव के सुमेर को गिरफ्तार कर लिया है। सुमेर फिलहाल पटेल नगर सोनीपत में रहता है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। युवक का शव दिल्ली पुलिस को बरामद हुआ था। पुलिस उसका अंतिम संस्कार कर चुकी है।
विज्ञापन


गांव करेवड़ी निवासी सुदेश ने 20 दिसंबर को मोहाना थाना पुलिस को बताया था कि उसका बेटे सोनू 23 नवंबर को घर से बाइक लेकर गया था। उसके बाद वह वापस नहीं आया और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सुदेश ने 22 दिसंबर को पुलिस को बयान दिया कि उसका बेटा करेवड़ी के सुमेर से मिलने गया था। उन्होंने शक जताया था कि सुमेर ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू की हत्या की है। मामले में कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ के एएसआई रवींद्र की टीम ने आरोपी सुमेर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मोबाइल गुम होने के बाद उसने व उसके जानकार युवकों ने मिलकर सोनू की पिटाई की थी, जिससे सोनू की मौत हो गई।

ईंट लेने के लिए आया था सोनू

आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि सोनू ने उसे फोन कर दोस्त के लिए पुरानी ईंट लेने की बात कही थी। इसके लिए उसने सोनू को चिटाना गांव के पास बुलाया था। वह किलोहड़द नहर पुल पर आया और वहां पर वह शराब पीने लगे। इसी बीच कार सवार उनका एक जानकार वहां आया। सोनू उसके पास चला गया। इसी बीच कार से उस युवक का मोबाइल चुराने के शक में उन्होंने सोनू की पिटाई की और वह मर गया। उसके बाद उन्होंने सोनू के शव और बाइक को करियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर में फेंक दिया था। पुलिस अब अन्य के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली में मिला था युवक का शव

पुलिस ने मामले में जांच की तो पता लगा कि सोनू का शव दिल्ली पुलिस को बादली के पास मिल चुका था। पुलिस ने उसे अज्ञात मानकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया था। पुलिस अब सोनू की बाइक व अन्य सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है।

वर्जन

गांव करेवड़ी के युवक की हत्या मोबाइल गुम होने के बाद हुए झगड़े में हुई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर सभी सबूत जुटा रही है। मामले में जल्द पूरा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


-राहुल देव, एसीपी क्राइम सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें