फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धनाना और कथूरा गांव को मिली विकास कार्यों की सौगात, 82 लाख के कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहीद सचिन राठी की स्मृति में बने शहीद द्वार का भी किया उद्घाटन, खेतों के रास्ते होंगे पक्के
विज्ञापन

फोटो 19
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। बरोदा विधानसभा क्षेत्र के धनाना और कथूरा गांव में सोमवार को विकास कार्यों की नई सौगात मिली। विधायक इंदुराज नरवाल ने दोनों गांवों में कुल 82 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों के लिए बजट की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा और क्षेत्र के सभी गांवों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विधायक ने बताया कि धनाना गांव में कुल 34 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य पूरे करवाए गए हैं। इनमें राजकीय स्कूल के नजदीक तालाब की रिटेनिंग दीवार और श्मशान भूमि तक नाले का निर्माण शामिल है। इस कार्य पर 23 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा वायु सेना के शहीद सचिन राठी की स्मृति में 11 लाख रुपये की लागत से शहीद द्वार का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन

कथूरा गांव में 48 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाएं पूरी की गई हैं। इनमें खेतों के रास्तों को पक्का करने पर 35.63 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा चार लाख रुपये की लागत से बस शेल्टर और 8.34 लाख रुपये की लागत से अनुसूचित जाति चौपाल का निर्माण करवाया गया है। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन और सामुदायिक सुविधाओं में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने देंगे : विधायक
विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि बरोदा हलके के गांवों में सड़क, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की जरूरतों के अनुसार विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में बजट को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। इस अवसर पर अनिल जाटयाण, नवीन नरवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें