फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फाल्गुन एकादशी पर श्रद्धालुओं ने निकाली निशान यात्रा, मेयर व भाजपा नेता शामिल

Wed, 20 Mar 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर निखिल मदान ने बुधवार को फाल्गुन एकादशी के अवसर पर श्याम बाबा के चरणों में नमन किया। श्याम प्रेमियों की ओर से आयोजित फाल्गुन एकादशी निशान यात्रा में हिस्सा लिया और श्याम प्रभु के जयकारे लगाए। बुधवार को शहर के कामी रोड पर बाबा धाम से लेकर रोहतक रोड स्थित खाटू श्याम सोनीपत धाम तक निशान यात्रा निकाली गई। इसमे हजारों श्याम प्रेमियों ने निशान ध्वज उठाकर हिस्सा लिया। निशान यात्रा में श्रद्धालुओं ने शिव पार्वती एवं अन्य मनमोहक झांकियां भी निकाली गई।
विज्ञापन


मेयर निखिल मदान ने बताया कि श्याम बाबा कलयुग के भगवान है और वो सच्चे मन से पूजने वाले अपने हर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं। खाटू श्याम बाबा को भगवान श्री कृष्ण का वरदान है जिसके चलते वो हर घर में पूजे जा रहे हैं। खाटू श्याम बाबा हारे का सहारा है और हर कमजोर व्यक्ति की रक्षा करते है। इस दौरान अनुज मंगला, राजीव गोयल, राकेश मित्तल, संजीत दहिया, प्रवीन मित्तल, आनंद सरोहा, सुमित मित्तल, तरुण गौतम, पवन दहिया, प्रवीण दहिया, प्रेम रोहिल्ला, रमेश मंगला, राहुल वर्मा, नीरज सैनी, गौरव रोहिल्ला अन्य लोग मौजूद रहे।
त्याग, तपस्या एवं समर्पण की मिसाल हैं खाटू नरेश : राजीव जैन
श्याम फाल्गुन महोत्सव पर बाबा धाम से सोनीपत धाम तक निकाली भव्य निशान यात्रा में भाजपा नेता राजीव जैन पहुंचे। इसमें भक्तगण हाथ में खाटूश्याम की ध्वजा लिए नाचते गाते शहर में विभिन्न बाजारों से होते हुए सोनीपत धाम पहुंचे। भाजपा नेता राजीव जैन भी हाथ में ध्वजा लिए साथ चल रहे थे। उन्होंने महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि खाटू नरेश त्याग, तपस्या एवं समर्पण की मिसाल हैं जो हमें भगवान के प्रति निस्वार्थ श्रद्धा रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का राजस्थान में रींगस व चुलकाना धाम की तरफ सैलाब सनातन धर्म को मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें