फोटो: सोनीपत के गांव गढ़ मिरकपुर स्थित कुटी मंदिर में श्री बाबा तख्त वाले के श्राद्ध पर प्रसाद
सोनीपत। गांव गढ़ मिरकपुर स्थित कुटी मंदिर में शुक्रवार को बाबा तख्त वाले के श्राद्ध एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में सुबह नौ बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ। इसके बाद सुबह 11 बजे रागनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुटी मंदिर ग्रामीणों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर परिसर में लंबे समय से धार्मिक आयोजनों की परंपरा चली आ रही है।
पूर्व सरपंच अमन सिंह आंतिल ने कहा कि बाबा तख्त वाले और कुटी मंदिर ग्रामीणों की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता के केंद्र हैं। प्रधान सतिंदर सरोहा ने कहा कि मंदिर के प्रति ग्रामीणों की गहरी आस्था है।
इस अवसर पर कुलदीप आंतिल, सबीर, अनिल, सुभाष, विकास, नीरज और रितिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।