फोटो - पुरानी सब्जी मंडी के पास भंडारा वितरित करते हुए संगठन के पदाधिकारी। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। पुरानी सब्जी मंडी के पास श्रीराम शरण जन सेवा संस्थान की ओर से भंडारा लगाया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा कार्यकर्ता अरुण बड़ौक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। अरुण बड़ौक ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के समान है। जरूरतमंदों को भोजन कराना पुण्य का कार्य है। इस मौके पर आयोजक नरेश सैनी, डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, सोमी दहिया, पंकज सैनी, शक्ति सैनी, रवि सैनी, राजबीर, अंकित सैनी, रामनिवास शर्मा और सतबीर सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद