फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रद्धालुओं ने चिटाने वाली माता से मांगीं मन्नतें

Thu, 26 Mar 2026 07:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव चिटाना​ ​स्थित प्राचीन मंदिर में माता के दर्शन करते श्रद्धालु। स्रोत: समि
विज्ञापन
दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व अन्य कई राज्यों से मेले में पहुंचे हजारों श्रद्धालु
विज्ञापन

फोटो 26 व 27 :
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव चिटाना स्थित माता चिटाने वाली मां के प्राचीन मंदिर में माता का मेला लगाया गया। इसमें दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर के साथ लगते तालाब से मिट्टी निकालकर मुरादें पूरी करने की मन्नत मांगी।
विज्ञापन

मेले को लेकर गांव चिटाना में दुकानें सजाई गईं। बाहर से आने वाले भक्तों के ठहरने का विशेष प्रबंध मंदिर कमेटी की ओर से किया गया था।
मेले की मान्यता
माता चिटाने वाले मेले को लेकर मान्यता है कि गांव चिटाना की एक ब्राह्मण कन्या को माता ने स्वप्न में दर्शन देकर कहा कि गांव के तालाब में मिट्टी के नीचे उनकी दिव्य मूर्ति दबी हुई है। इस मूर्ति को यथायोग्य स्थान पर स्थापित करने से माता सबकी मनोकामना पूरी करेंगी। कन्या ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद गांव वालों ने ब्राह्मण से पूछा और तालाब में मिट्टी की खोदाई की तो उन्हें वहां से स्वप्न में बताई गई मूर्ति प्राप्त हुई। इस दौरान प्रैस सचिव सुरजीत लाकड़ा, अनिल कुहाड़, देवेंद्र लाकड़ा, रणधीर रंगा, ज्ञानेंद्र भी मौजूद रहे।

फोटो : सोनीपत के गांव चिटाना स्थित प्राचीन मंदिर में माता के दर्शन करते श्रद्धालु। स्रोत: समि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें