फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रद्धालुओं ने केक काटकर मनाया खाटू श्याम का जन्मदिवस

Sun, 17 Nov 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भरतपुरी स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर परिसर में शनिवार को बाबा खाटू श्याम का जन्मदिवस हर्षोल्लास व श्रद्धा भाव से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डालकर की। इसके बाद संकीर्तन के माध्यम से श्याम बाबा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने केक काटकर श्रद्धालुओं के साथ श्याम नाम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है, जो भी सच्चे मन से इस दरबार में शीश झुकाता है, उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। खाटू नरेश ने भगवान श्रीकृष्ण के एक आदेश पर बिना कोई सवाल किए शीश का दान करके त्याग की जो मिसाल पेश की, उसी से वह भगवान के रूप में पूजित हुए। मंदिर की संचालिका परमेश्वरी देवी ने कहा कि बर्बरीक ने पितामह-पांडवों की विजय के लिए स्वेच्छा से शीश का दान कर दिया। बर्बरीक के इस बलिदान को देखकर भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को कलयुग में स्वयं के नाम से पूजे जाने का वरदान दिया। आज चारों ओर श्याम के नाम की धूम मची है। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भजनों पर खूब नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें