फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: करवा सजाओ प्रतियोगिता में देवी रही विजेता

Sat, 19 Oct 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक रोड स्थित कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को ड्रेस डिजाइनिंग, टेलरिंग और ब्यूटी एंड वेलनेस विभाग की तरफ से करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में करवा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शालू और रिंकी के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में 40 छात्राओं ने भाग लिया और अपनी रचनात्मक कला का प्रदर्शन कर सुंदर करवे सजाए। छात्राओं ने करवे की प्रदर्शनी भी लगाई। इसका अवलोकन प्राचार्य डाॅ. सीमांत सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने किया। प्रतियोगिता में देवी ने पहला, रितु ने दूसरा व तनु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्राचार्य डॉ. सीमांत ने छात्राओं की कला की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छात्राओं में असीमित कौशल हैं, जिन्हें वह समय-समय पर त्योहारों के माध्यम से प्रदर्शित करती हैं। साथ ही वह आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम करती हैं। प्राध्यापिकाओं ने करवे खरीदकर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें