फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान, मजदूर के सच्चे हितैषी थे देवीलाल : धर्मबीर फौजी

विज्ञापन
-फोटो 90 : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो नेता धर्मबीर फौजी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) द्वारा आगामी 27 सितंबर को नूंह (मेवात) में ताऊ देवीलाल की जयंती पर आयोजित सम्मान दिवस महारैली को लेकर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर फौजी भी लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें इस सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली आपसी भाईचारे और एकता की एक बड़ी मिसाल पेश करेगी। इनेलो नेता धर्मबीर फौजी ने कहा कि आज हरियाणा का किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी और कर्मचारी वर्ग सरकार की गलत नीतियों की वजह से सड़कों पर आने को मजबूर है। ताऊ देवीलाल किसानों, मजदूरों व कमेरे वर्ग के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें