गन्नौर। विधायक निर्मल चौधरी ने शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत विभाग कार्यालय से 10 गांवों में 4 करोड़ 83 लाख रुपये से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इससे पहले विधायक निर्मल चौधरी व भाजपा नेता राजेंद्र कौशिक का कार्यक्रम में पहुंचने पर सरपंचों ने स्वागत किया।
विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार देश व प्रदेश चहुंमुखी विकास कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बुलंदियों को छू रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी प्रदेश को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस मौके पर एसडीएम निर्मल नागर, बीडीपीओ पूनम चंदा, नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी, रामकुमार धनखड़, कप्तान नांदल, ब्लॉक समिति चेयरमैन सोनू मौजूद रहे।
इन कार्यों का किया शिलान्यास : विधायक निर्मल चौधरी ने गांव भांवर में 31 लाख 24 हजार लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र, गांव खेड़ी तगा में 18 लाख 58 हजार लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र, चिरस्मी में 19 लाख 43 हजार से बनने सामुदायिक केंद्र व 32 लाख 66 हजार से बनने वाली व्यायामशाला का शिलान्यास किया। गांव पांची जाटान में बनने वाली लाइब्रेरी व पार्क, पुगथला में 50 लाख से बनने वाले सामुदायिक केंद्र, दातौली में 22 लाख 91 हजार से पावर हाउस वाले तालाब के सुंदरीकरण, गांव घसौली में 10 लाख से यमुना वाले रास्ते के निर्माण और 49 लाख 75 हजार से बनने वाले सामुदायिक केंद्र, बेगा में 29 लाख 21 हजार की लागत से सरकारी स्कूल वाले तालाब के सुंदरीकरण, जफरपुर में 21 लाख 48 हजार से तालाब के सुंदरीकरण व गांव भाखरपुर में पीर वाले तालाब के सुंदरीकरण और व्यायामशाला के निर्माण का शिलान्यास किया।