फोटो : साेनीपत के जीवन विहार एक्सटेंशन में बुजुर्ग से नारियल तुड़वाते विधायक निखिल मदान और निवर
- फोटो : samvad
सोनीपत। जीवन विहार एक्सटेंशन में 17 लाख रुपये की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया गया। विधायक निखिल मदान और निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने बुजुर्ग से नारियल तुड़वाकर विकास कार्य शुरू कराया। नगर निगम द्वारा गलियों में सीवर लाइन डालने से क्षेत्रवासियों को जलभराव और दूषित पानी की समस्या से राहत मिलेगी। वार्ड नं. 5 की कुछ गलियां कच्ची हैं जिन्हें पक्का करने और सीवर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर निवर्तमान पार्षद मुकेश सैनी, सुरजीत दहिया, सोनू पंडित, दीपक, मुकेश जांगड़ा और अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। संवाद