फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल : डॉ. रमाशंकर यादव

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में सहायक प्रोफेसर डॉ. रमाशंकर यादव को स्मृति च - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। राई के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एवं परसेप्शन में ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी शुरुआत वर्ष 1953 की बहुचर्चित शाॅर्ट वीडियो फिल्म ''आई ऑफ द बेहोल्डर'' दिखा कर हुई। कार्यशाला में आईआईएम रोहतक के सहायक प्रोफेसर डॉ. रमाशंकर यादव ने कहा कि खेलों का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है और प्रत्येक खिलाड़ी को इसमें अपनी भूमिका और स्थान सुनिश्चित करना होगा। कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि खेल जीवन हो या सामान्य जीवन, प्रबंधन कौशल अत्यंत आवश्यक हैं। इस दौरान डीन, शारीरिक शिक्षा एवं खेल प्रो. योगेश चंदर, डीन, स्पोर्ट्स साइंस डॉ. विवेक कुमार सिंह, सीनियर स्पोर्ट्स कंसल्टेंट प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट डिप्लोमा इंचार्ज डॉ. नीरज कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें