फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा में 28 को होगी विकास रैली, मुख्यमंत्री आएंगे

Wed, 24 Dec 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत की खरखौदा अनाज मंडी में होने वाली मुख्यमंत्री की विकास रैली को लेकर दौरा करते उ
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में 28 दिसंबर को आयोजित होने वाली विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। मंगलवार को उपायुक्त सुशील सारवान व विधायक पवन खरखौदा ने अधिकारियों के साथ अनाज मंडी का दौरा कर रैली की रूपरेखा को लेकर मंथन करने के साथ आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

रैली को लेकर उपायुक्त ने मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली, सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण की जाए।
उपायुक्त ने एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करके आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस व चिकित्सा टीम तैनात रखने, नगर पालिका को सफाई व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, बिजली निगम को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर जनसुविधा सर्वोपरि है इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जनता के लिए बेहतर व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर हो। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विकास रैली के दौरान उपमंडल नागरिक अस्पताल को सेफ हाउस बनाया गया है। इस अवसर पर डीसीपी कुशल सिंह, एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर, प्रवेश कादियान, नगराधीश डाॅ. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, नरेश रोहिल्ला, जगदीश कादियान, सरपंच विनोद, गुलशन ठेकेदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें