फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनएचएम हड़ताल के चलते बिना ईएमटी दौड़ रही एंबुलेंस

Sun, 28 Jul 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मियों की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन जारी रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस व्यवस्था को ढर्रे पर लाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है। 37 चालकों के भरोसे 13 एंबुलेंस दौड़ाई जा रही हैं, लेकिन इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन से एनएचएम के एंबुलेंस चालक और ईएमटी हड़ताल पर चले गए हैं। सरकार के साथ कई बार समझौता वार्ता भी हुई, लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। विभाग ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 37 चालकों को दो दिन से एंबुलेंस का स्टेयरिंग थमा रखा है, लेकिन इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन का सहारा नहीं मिल पाया। ऐसे में जो एंबुलेंस बिना ईएमटी के दौड़ रही हैं। ऐसे में गंभीर मरीज को अस्पताल लाना पड़े तो एंबुलेंस की इमरजेंसी सेवाओं में उसे प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाएगा। जबकि ईएमटी एंबुलेंस में ही गंभीर मरीज को प्राथमिक उपचार, ऑक्सीजन आदि दे देते हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कप्तान राणा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर तीन दिन से हड़ताल कर रहे हैं। सरकार की ओर से उनकी मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को लागू नहीं किया जाता, हड़ताल निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें