फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महाशिवरात्रि पर देवाधिदेव महादेव की निकाली बरात, झांकियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कैलाश कॉलोनी स्थित ओम श्री शिव धाम मंदिर से श्री राम मंदिर धर्मार्थ समिति, कॉलोनी वासियों व मंदिर समिति की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव बरात निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विधायक निखिल मदान के भाई भानू मदान ने शिरकत की। पंडित जितेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाकर शिव बरात का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

देवाधिदेव महादेव की बरात में क्षेत्र के श्रद्धालु ध्वज उठाकर शामिल हुए। शोभायात्रा में बैंड-बाजों की धुन व आकर्षक झांकियों ने शहर को भक्तिमय बनाया। बरात में भगवान शिव-मां पार्वती का रूप धरे कलाकारों ने भजनों पर नृत्य कर श्रद्धालुओं का मन मोहा। शिव बरात में भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने भी खूब नृत्य किया। पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि 26 फरवरी को हवन कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा। 27 फरवरी को मंदिर परिसर में भंडारा लगाया जाएगा।
शोभायात्रा निकाल स्थापित की भगवान शिव व शनिदेव की मूर्ति
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। नगर परिक्रमा के बाद मंदिर में भगवान शिव व शनिदेव की मूर्ति की स्थापना की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा से शहर में भक्ति का माहौल बना रहा। इससे पहले मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठान के साथ भगवान शिव व शनिदेव की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा के बाद संकीर्तन किया गया। कार्यक्रम में जोगेंद्र धीमान, योगेश्वर, नरेंद्र जागड़ा, जीवन पांचाल, देवेंद्र जांगड़ा व कर्मवीर पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें