फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत से तीन बार विधायक रहे बाबू देवीदास का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पूर्व विधायक बाबू देवीदास का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन और सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने शोक जताया।
विज्ञापन

सोनीपत हलके से लगातार तीन बार विधायक रह चुके बाबू देवीदास का मंगलवार को गुजरात के सूरत शहर में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और पिछले करीब छह महीने से वेंटीलेटर पर थे। बाबू देवीदास इमरजेंसी के बाद पहली बार 1977 में सोनीपत से विधायक बने थे। इसके बाद 1982 व 1987 में भी सोनीपत से जीत दर्ज की थी। पिछले तकरीबन पांच साल पहले इनका परिवार सोनीपत से कारोबार के सिलसिले में सूरत शिफ्ट हो गया था। पूर्व विधायक के निधन पर शिवा शिक्षा सदन के प्रबंधक वीरेंद्र बंसल ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के निधन के चलते शिवा शिक्षा सदन में बुधवार को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें