फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन डॉक्टरों के बावजूद नहीं चली ओपीडी

Tue, 10 Feb 2026 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक न होने के कारण खाली पड़ी नेत्र ओपीडी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने का दावा किया जाता है लेकिन हकीकत कोसों दूर है। नेत्र ओपीडी में तीन चिकित्सक हैं। रोजाना 200 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को ओपीडी के तीनों चिकित्सक नहीं मिले जिसकी वजह से मरीजों को बिना उपचार करवाए ही लौटना पड़ा। जिला अस्पताल में सोमवार को बड़ी संख्या में नेत्र रोगी पहुंचे पर ओपीडी में कोई भी चिकित्सक नहीं था। ओपीडी पंजीकरण कराने पहुंचे मरीजों को काउंटर से लौटा दिया गया। उन्हें बताया गया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. लतिका खत्री छुट्टी पर हैं तो डॉ. सुशील मानिकटालिया की ड्यूटी ऑपरेशन थियेटर में है। इसके अलावा उनको यह भी बताया गया कि डॉ. विकास चहल के कोर्ट एविडेंस पर जाने के चलते वह ओपीडी नहीं लगाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें