फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टेंडर के बावजूद गेहूं का उठान न होने से बढ़ी समस्या

Mon, 17 Apr 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33: गोहाना अनाज मंडी में खुले में पड़ी गेहूं की ढेरियां। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड स्थित अनाज मंडी से दो दिन में 570 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं का उठान हो चुका है। सरकार की ओर से दो दिन पहले ही 8 किलोमीटर के अंदर गेहूं को ले जाने का टेंडर आवंटित हुआ है। जिसके चलते भारतीय खाद्य निगम की ओर से दो दिन में मंडी से 570 एमटी गेहूं का उठान कर मालगाड़ी के माध्यम से बिहार भेजा गया। उसके बावजूद अब तक 3750 एमटी गेहूं के उठान का इंतजार है।
विज्ञापन

उठान कम होने से किसानों को मंडी में गेहूं डालने में परेशानी हो रही है। यदि एजेंसियों की ओर से जल्द उठान नहीं किया गया तो मंडी में फसल डालना मुश्किल हो जाएगा। किसान रोजाना गेहूं लेकर अनाज मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां पर उसे उतारने के लिए जगह नहीं बची है। गोहाना की मंडियों में अब तक 8 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन उठान कम होने के कारण मंडी में गेहूं उताने में दिक्कत हो रही है। सरकार की ओर से गेहूं के उठान के लिए 14 अप्रैल को टेंडर आवंटित किया गया है, जिसके बाद मंडी से मात्र 570 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा सका है।
गोहाना मंडी के 8 किमी दायरे में गोदाम नहीं है, जिसके चलते उठान कम हो पाया है। 18 अप्रैल को 8 किमी से ज्यादा दूरी पर बने गोदाम तक गेहूं पहुंचाने के लिए टेंडर खोला जाएगा। मुख्यालय की ओर से टेंडर आवंटित होने के बाद उठान की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन

रूखी खरीद केंद्र में उठान हुआ शुरू
रूखी खरीद केंद्र में 61 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है। हैफेड ने उठान प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दिन रविवार को 7 मीट्रिक टन गेहूं उठाया गया। मार्केट कमेटी गोहाना के अनुसार खानपुर कलां में 9552 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिसमें से 2550 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया है। मुंडलाना खरीद केंद्र में 18589 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, लेकिन वहां पर अभी तक उठान शुरू नहीं हो पाया है। कासंडी में 45873 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिसमें से 10 हजार क्विंटल गेहूं का उठान किया जा चुका है। कथूरा खरीद केंद्र में 38186 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिसमें से 5543 क्विंटल गेहूं का उठान कर दिया गया है। भैंसवाल में 15145 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। जिसमें से 2487 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया है। बरोदा में 18356 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। जिसमें से 3500 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया है। बिचपड़ी में 3971 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया। जिसमें से 450 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है।
गोदाम तक गेहूं पहुंचने के बाद होगा भुगतान
उठान की ढीली प्रक्रिया से किसानों व आढ़तियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आढ़तियों का कहना है कि जब तक गेहूं का उठान नहीं होगा, तब तक किसानों के खातों में पेमेंट नहीं आएगी। इससे किसानों की भी टेंशन बढ़ी हुई है। साथ ही आढ़ती भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक गोदाम तक गेहूं नहीं पहुंच जाता, तब तक भुगतान संभव नहीं है।
वर्जन
खरीद एजेंसियों को मंडी से जल्द गेहूं का उठान करने के निर्देश दिए गए है। जिससे किसानों को मंडी में गेहूं की फसल डालने की जगह मिल सके। सभी मंडियों से धीरे-धीरे उठान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें