सोनीपत। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को 3 साल के बच्चे समेत 6 लोग कोरोना संक्रमित मिले, पर राहत वाली बात यह रही कि उससे अधिक 8 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही सक्रिय केस की संख्या घटकर 114 रह गई है। वहीं 74 लोगों के नमूने लेकर खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
गढ़ी ब्राह्मणान निवासी 54 वर्षीय महिला, निजामपुर माजरा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, बैंयापुर खुर्द निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति, चौहान कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय युवक, सेक्टर-15 निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, मोहनपुरा निवासी 3 वर्षीय बच्चा संक्रमित मिला। सभी की कोरोना जांच निजी प्रयोगशाला में हुई। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुष्टि की गई। 28 मार्च से लगातार कोरोना के मामले मिल रहे है। अब तक 179 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें से 114 सक्रिय केस बचे हुए हैं। इनमें 111 संक्रमितों को होम साइसोलेट कर रखा है और तीन को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।