फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लखटिया होने के बाद भी लोगों की पसंद बन रही चांदी, सोना भी दमका

Thu, 24 Oct 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। त्योहारी सीजन के साथ विवाह के मुहूर्त नजदीक आने से सोने-चांदी की खरीद बढ़ने लगी है। चांदी अब लखटिया होने के बाद भी लोगों की पसंद बनी हुई है। आम आदमी भी चांदी से बने आभूषण में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

सुभाष चौक स्थित जैन संस ज्वैलर्स शोरूम के संचालक बसंत जैन व माणिक जैन ने बताया कि ग्राहक चांदी व सोने के आभूषण खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह निवेश के लिए उत्तम विकल्प है। विश्व के आर्थिक लेन-देन में अन्य देश भी इन दिनों चांदी व सोने की धातू में निवेश बढ़ा रहे हैं। चमक बिखेर रही चांदी के साथ सोना भी 80 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। बढ़ती महंगाई के बीच सोने व चांदी के आभूषणों की खरीदारी लगातार तेज हो रही है।
उन्होंने बताया कि सोना-चांदी के भाव बढ़ने से उनकी मांग पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। ग्राहक अपनी स्थिति अनुसार आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि भाव ज्यादा होने पर ग्राहक सोने की कम मात्रा करवाकर आभूषण के नए डिजाइन तैयार करवा रहे हैं। गुरु पुष्य नक्षत्र व धनतेरस के लिए अभी से करीब 45 बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस व दिवाली उत्सव के लिए विशेष चांदी के सिक्कों व मूर्तियाें के ऑर्डर मिल चुके हैं। विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए भी ग्राहकों की भीड़ सराफा बाजार का रुख कर रही है। उन्हाेंने कहा कि त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में तेजी आना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें