फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी व बार कोड होने के बाद भी शराब की तस्करी होना सरकार की नाकामी : दुष्यंत

विज्ञापन
फोटो :29: सोनीपत में गुरुद्वारा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में नए कार्यकर्ताओं को पटका पहनाते पू
विज्ञापन
सोनीपत। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीसीटीवी व बार कोड होने के बाद भी शराब की तस्करी होना सरकार की नाकामी है। उन्होंने शराब की तस्करी पर पाबंदी लगाते हुए बार कोड को अनिवार्य बनाया था।
विज्ञापन


गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भावी उम्मीदवार को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले 75 पार का नारा दिया था लेकिन चुनाव के बाद स्थिति सभी ने देखी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इनेलो में अंदरूनी कलह हावी है। दोनों पार्टियों का संगठन बेहद कमजोर है। अभय चौटाला के बयानों पर कहा कि उनकी कोई पत्रकारवार्ता ऐसी नहीं होती, जिसमें वह उन्हें याद नहीं करते हों। उन्होंने कहा कि उन्होंने इनेलो छोड़ी नहीं थी बल्कि उन्हें पार्टी से निकाला गया था। चुनाव में चौटाला परिवार के 3 सदस्यों के चुनाव में आमने सामने होने के सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि ऐसे बहुत से परिवार हैं, जिनके सदस्यों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा है। राजनीति में परिवार अहम नहीं होता बल्कि पार्टी की विचारधारा अहम होती है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी ने पांच सीटों पर लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, अन्य पांच सीटों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद शीघ्र ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता इस बार गूंगे बहरे सांसद चुनकर संसद में नहीं भेजेगी। बल्कि जोरदार तरीके से अपनी बात रखने वाले जजपा के सांसद संसद में हरियाणा की आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने गन्नौर, खरखौदा, गोहाना में भी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान कई नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें