सोनीपत। नंदवानी नगर स्थित शिव शक्ति धाम में मंगलवार को शिवपुराण कथा का नौवां दिन रहा। महामंडलेश्वर अंजनी देवा महाराज ने शिव की महिमा का बखान करते हुए कहा कि शिव पुराण में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूप, अवतार, रहस्य, महिमा व उपासना का वर्णन किया गया है। मनुष्य को बड़े भाग्य के साथ मानव शरीर की प्राप्ति होती है, इसलिए हमेशा भगवान को याद कर अपने कार्य करने चाहिए।