फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी

Wed, 07 Aug 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारी नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले समान काम समान वेतन का एरियर देने और पक्का करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रधान बीरमति ने किया। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2017 में रोल पर लिया गया था। तब से उन्हें समान काम समान वेतन का एरियर नहीं मिला है। मांगों को लेकर वे कई बार अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन काेई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी मांगें पूरी नहीं होने तक नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर रिंकू, जितेंद्र, विकास, कृष्ण, सुरेश, सुंदर व अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें