फोटो : सोनीपत के कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर में शिविर के समापन अवसर पर किसानों को प्रशिक्
- फोटो : samvad
सोनीपत। कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर में हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार संस्थान, जींद के सौजन्य से रविवार को प्राकृतिक खेती पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण संयोजक डॉ. परमिंदर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में किसानों को प्राकृतिक खेती में लगने वाले कीड़े और बीमारियों की रोकथाम के उपाय बताए। डॉ. परमिंदर सिंह ने प्राकृतिक खेती के उत्पादों की प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और सीधी बिक्री के तरीके किसान बाजार, सहकारी समिति, सड़क किनारे बिक्री केंद्र, सामुदायिक समर्थित कृषि, कृषि पर्यटन, ऑनलाइन बिक्री, होटल, रेस्तरां में बिक्री करके अच्छी आमदनी ले सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र दहिया, प्रवीन कौशिक, राकेश, धर्मेंद्र, रघबीर सिंह भी मौजूद रहे। संवाद