फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उप प्राचार्य डॉ. अरुण गौड़ सेवानिवृत्त, छात्रों को आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

Mon, 01 Dec 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10- सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद उप प्राचार्य प्रोफेसर डॉ
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अरुण गौड़ महाविद्यालय में 32 वर्ष 2 माह सेवाएं देने के उपरांत रविवार को सेवानिवृत्त हुए। महाविद्यालय परिसर में उनके सम्मान में भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों, विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि डॉ. अरुण गौड़ ने 04 सितंबर 1993 को भौतिक विभाग में अपनी नियुक्ति के साथ महाविद्यालय में सेवायात्रा आरंभ की थी। अनुशासित, कर्मठ शिक्षक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। शैक्षणिक कार्य, शोध प्रयासों, विषय में रुचि के चलते उन्होंने 34 शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित किए।
वर्ष 2016 से विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालते हुए उन्होंने विभाग को नई उपलब्धियां दिशा प्रदान कीं। महाविद्यालय प्रशासन के साथ समय-समय पर विभिन्न समितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उप प्राचार्य के पद पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसके लिए डॉ. अरुण को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में डॉ. अरुण की पत्नी सुनीता गौड़, पुत्र वरुण, तरुण गौड़ सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. अनीता, डॉ. बलजीत कौशिक, डॉ. सीमा, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. राजीव, डॉ. संदीप, डॉ. मीन, डॉ. जेसी कौशिक, डॉ. कविता, संगीता ने डॉ. अरुण गौड़ के व्यक्तित्व, योगदान, प्रेरणादायी कार्यशैली को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें