सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन से संबंधित मूलभूत सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इन सुविधाओं का जायजा लेने के लिए उप सिविल सर्जन डाॅ. आशा सहरावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरथल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवार नियोजन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान अस्पताल में महिलाओं के गर्भ निरोधक के लिए रिकॉर्ड सही नहीं मिला। महिला की रजामंदी के बाद ही पीपीआईयूसीडी लगाई जाती है और रिकॉर्ड दुरुस्त करना होता है। रिकॉर्ड में एंट्री न किए जाने पर डॉ. आशा सहरावत ने स्टाफ कर्मियों को सुधार के निर्देश दिए।