फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डिपो संचालक पर राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप

Fri, 26 Apr 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव राजलू गढ़ी के राशन डिपो संचालक पर राशन वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खंड अधिकारी को दी है। ग्रामीण पूनम, निर्मला, मुकेश, राजो, कृष्णा, अशोक, खुशी ने बताया कि उनके गांव का डिपो संचालक राशन वितरण में अपनी मनमानी करता है। जब राशन लेने जाते हैं तो वह अगले महीने राशन मिलने की बात कहकर वापस भेज देता है। आरोप है कि मशीन में अंगूठा लगवा कर केवल गेहूं वितरण करता है, जबकि तेल को खुद अपने पास रख लेता है। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेश ने बताया कि उन्हेें राजलूगढ़ी के ग्रामीणों की तरफ से लिखित में शिकायत मिली है। शिकायत में ग्रामीणों ने राशन वितरण में गड़बड़ी होने के आरोप लगाए हैं। इस मामले की जांच की जाएगी। यदि गड़बड़ी सही मिली तो डिपो संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें