फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो पर बांटा खराब गेहूं, एसडीएम को शिकायत देने पर जांच करने पहुंचे तहसीलदार

विज्ञापन
खरखौदा के एक राशन डिपो पर मिले खराब गेहूं को दिखाते युवक - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के वार्ड नंबर 12 के राशन डिपो पर बांटे जा रहे खराब गेहूं को लेकर शहर के दो युवकों ने एसडीएम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि डिपो संचालक से जब उन्होंने खराब गेहूं बदलने की बात कही तो उसने ऐसा करने से मना कर दिया। जिस कारण वह गेहूं लेकर एसडीएम को शिकायत देने पहुंचे हैं। शिकायत के बाद एसडीएम श्वेता सुहाग ने तहसीलदार को मौके पर भेजा और वहां पर तहसीलदार ने डिपो धारक को खराब गेहूं वापस गोदाम में भेजने को कहा। वहीं एसडीएम श्वेता सुहाग ने डिपो धारकों को साफ खाद्य सामग्री का विरतण करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि अगर कोई इसमें लापरवाही बरतता है तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन किया गया है, जिसके तहत लोगों को घरों में ही बने रहने की हिदायत दी गई है। ऐसे में उन्हें खाद्य सामाग्री को लेकर कोई परेशानी न हो, उसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से राशन डिपो के माध्यम से राशन वितरण का काम शुरू किया गया है। लेकिन इसी बीच शहर के वार्ड 12 के रहने वाले दो युवक एसडीएम कार्यालय पहुंचे और वार्ड में स्थित राशन डिपो धारक की शिकायत करते हुए कहा कि लोगों को खराब गेहूं वितरित किया जा रहा है, जोकि खाने लायक नहीं है। युवकों ने आरोप लगाया कि एतराज जताने के बावजूद डिपो धारक ने गेहूं को नहीं बदला। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम श्वेता सुहाग ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार अनिल कुमार को मौके पर भेजा, ताकि लोगों को खराब सामान न दिया जा सके। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर डिपो धारक को फटकार लगाई और सभी को साफ गेहूं उपलब्ध करवाने की बात कही। वहीं इसके साथ ही एसडीएम श्वेता सुहाग ने खुद भी क्षेत्र के कई डिपो का दौरा कर उन्हें बांटी जा रही सामग्री की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही ना बरतने की बात कही। वहीं इस दौरान एसडीएम ने खाद्य सामग्री लेने पहुंचे लोगों को भी एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें