फोटो 31. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में महिलाओं को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती दंत सर्जन।
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख स्वास्थ्य पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में दंत शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें उप सिविल सर्जन डॉ. अनीता सहारण, वरिष्ठ दंत सर्जन डॉ. कृष्ण लाल, दंत सर्जन डॉ. अलका, डॉ. देविका, डॉ. निकिता लोगों व मरीजों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को दांतों की देखभाल के लिए जागरूक किया जा रहा है। दंत सर्जन का कहना है कि दिन में दो बार ब्रश करना जरूरी है। स्कूलों में दंत प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही जंक फ़ूड को छोड़ ताजे फल, सब्जी, दूध का सेवन करने की हिदायत दी।