फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सेक्टरों व ग्रामीण क्षेत्र में चरमराने लगी सफाई व्यवस्था

Thu, 12 Sep 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03. सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते ठेका सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। पे रोल पर लिए जाने की मांग को लेकर ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन काम छोड़कर हड़ताल रखी। हड़ताल की वजह से सेक्टरों व निगम में शामिल राई हलके क्षेत्र के गांवों में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के गेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी की। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक व कोषाध्यक्ष अनिल का आरोप है कि निगम की ओर से तैयार की गई सूची में 20 कर्मियों को शामिल किया गया है। बाकी सूची में ऐसे नाम हैं, जिन्होंने कभी काम नहीं किया। अधिकारियों ने बोगस सूची तैयार की है। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के महासचिव आरके नागर ने बताया कि संयुक्त आयुक्त ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। दो घंटे चली वार्ता के दौरान उन्होंने सफाई शाखा के अधिकारियों को आदेश दिए कि वीरवार से कर्मचारियों के दो प्रतिनिधियों के सामने पे रोल पर कर्मचारियों को लेने के लिए फाइलों की जांच की जाए। इस दौरान प्रधान मुकेश टांक, मुकेश कर्मा, सावन कुमार, अकुंश, बलजीत, अनिल ने कहा कि जब तक लिखित रूप में पत्र नहीं दिया जाएगा उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें