फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुबह छाया घना कोहरा, रोहणा के पास हादसे में डंपर चालक घायल

Wed, 11 Mar 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : : सोनीपत के गांव रोहट के पास डंपर के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/खरखौदा। प्रकृति कब क्या कर दे यह कोई नहीं बता सकता है। एक तरफ जहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, सुबह घना कोहरा छाया रहा। अब लोग गर्मी से राहत पालने के लिए पंखे का सहारा लेने लगे हैं मगर सुबह कोहरा देखकर लोग चकित रह गए। कोहरे की दृश्यता 100 मीटर तक रही।
कोहरे की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर रोहणा गांव के पास हुए हादसे में डंपर चालक घायल हो गए। आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक से कट मारते हुए ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रहा डंपर उसमें टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर की वजह से डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से चालक को बाहर निकाला जा सका। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
कोहरे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ केजीपी और केएमपी एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। भारी वाहन चालकों को दिक्कत हुई। स्कूल, दफ्तर और जरूरी काम के लिए घर से निकले लोगों को भी मुश्किल हुई।
गढ़ी सिसाना गांव के रहने वाले चालक प्रवीन अपने डंपर में रोड़ी भरकर नारनौल से उत्तर प्रदेश के बागपत जा रहा था। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी से चलते हुए रोहणा गांव में पहुंचे तो उनके डंपर के आगे एक डंपर और चल रहा था।
बताया जा रहा है कि आगे वाले डंपर का चालक गांव रोहणा की पशु डेयरी से गोबर लेने जा रहा था जिसे पुल से पहले ही नीचे उतरना था लेकिन कोहरे के चलते वह आगे आ गया। इससे पुल से नीचे उतरते हुए बाएं तरफ सर्विस रोड पर जाने के लिए अचानक से कट लगाया और स्पीड कम करने के लिए ब्रेक भी लगा दिया।
हादसा करीब आठ बजे का है। इस दौरान घना कोहरा भी था। पीछे चल रहा डंपर आगे वाले डंपर से जा टकराया। चालक प्रवीन क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। सड़क हादसे के बाद आगे वाले डंपर का चालक मौके से भाग गया। लोगों ने सूचना देकर पुलिस बुलाई।
विज्ञापन

प्रवीन के केबिन में बुरी तरीके से फंसा होने की वजह से क्रेन बुलाकर केबिन को सीधा कर व गैस कटर से एंगल को काटकर बाहर निकाला गया। प्रवीन को केबिन से निकाले में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें