फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 26 Apr 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में उल्टी झाड़ू लेकर विश्वकर्मा चौक पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। नगर पालिका कर्मचारी संघ गोहाना इकाई ने मांगों को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। आज महम रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर कर्मचारी हाथों में उल्टी झाड़ू लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन 25 और 26 अप्रैल के दो दिवसीय कार्यक्रम का दूसरा दिन रहा। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम का समान वेतन देने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग दोहराई। न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करने की भी मांग उठाई गई।
कर्मचारियों ने कहा कि 31 दिसंबर 2025 को हाईकोर्ट के आदेश को तुरंत लागू किया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से वे कम वेतन और अस्थायी नौकरी में काम कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में कर्मचारियों ने 27 और 28 अप्रैल को दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान भी किया है।

कुरुक्षेत्र। एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वारा लगाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें